घोड़ासहन : अपाची बाईक व सोने की चेन के लिए विवाहिता की हत्या

 पूर्वी चम्पारण, बिहार।

File Photo

शादी में अपाची बाईक व सोने की चेन के लिए एक विवाहिता की हत्या का मामला प्रकाश में आया है। मामला घोड़ासहन थाना क्षेत्र के भेलवा का है। जहां दहेज में अपाची बाईक व सोने की चेन नही देने पर ससुराल वालों ने मिलकर एक विवाहिता की हत्या कर दी है। मामले को लेकर लड़की के पिता घोड़ासहन थाना क्षेत्र के कमदवा निवासी शत्रुधन सिंह ने ससुरालियों को नामजद करते थाना में प्राथमिकी दर्ज करायी है। पिता श्री सिंह ने अपने दिए आवेदन में बताया है कि पुत्री सलोनी कुमारी उर्फ पूजा कुमारी की शादी दिनांक 28-04-2022 को भेलवा निवासी डॉ सुरेन्द्र सिंह के पुत्र सोनु कुमार सिंह से हिन्दू रीति रिवाज से की। जिसमें अपने हिसाब से दान-दहेज में नगद गहना समान सहित कुल मिलाकर बारह लाख रू. खर्च किए। षादी के समय में अपाची बाईक व सोने का चैन का मांगा गया। अपनी आर्थिक मजबूरी का हवाला देते हुए दोंगा में इंतजाम कर देंने का बात बताया। शादी के बाद मेरी पुत्री विदा होकर ससुराल चली गई। तभी से ससुराल वाले मिलकर मेरे पुत्री को मारपीट व प्रताड़ित करने लगे। मारपीट से तंग होकर मेरी पुत्री ने मोबाईल से फोन किया। तो छठ पर्व से पहले मैं अपने भाईयो और ग्रामीणों के साथ जाकर अपने पुत्री को किसी प्रकार इनलोगों को विनती करके बुलाकर कदमवा ले आया। छठ पर्व समाप्त होने पर दिनांक 08-11-2022 को सुबह 5 बजे मेरे दमाद सोनु कुमार सिंह कदमवा गाड़ी लेकर आए और मेरी पुत्री को विदा कराकर भेलवा ले गए। विदा कराते समय भी अपाची मोटरसाईकिल और सोने के चैन की मांग मेरे दमाद द्वारा मुझसे किया गया। मैने बोला कि इन्तजाम नही हो सका है। जमीन बेचकर आपको दोनो समान दे देंगे। इतना सुनते ही सोनु कुमार सिंह रंज होकर चले गए और बोले कि बराबर समय दे रहे है। ठीक नही होगा। आपको अब बेटी से मिलने नही देंगे। दिनांक 08-11-2022 को ही समय करीब 2 बजे दिन में मुझे सुचना मिली कि मेरी पुत्री की हत्या कर दी गई है।
मृत सलोनी उर्फ़ पूजा 

इधर सूचना पर पहूँची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मोतिहारी भेज दिया है। थानाध्यक्ष संतोष कुमार शर्मा ने बताया कि आवेदन के आधार पर अग्रतर कार्रवाई की जा रही है।
Previous Post Next Post