बिहार से बढ़कर विश्व तक पहुंचे छठ पर्व की कुछ महत्वपूर्ण बातें ....
दुनिया का इकलौता ऐसा पावन पर्व जिसकी महत्ता दिन ब दिन बढ़ती जा रही है। आज ये पर्व हिंदुस्तान, मलेशिया के अलावे लंदन, अमेरिका सहित विश्व के कई अन्य देशो में भी बड़े ही धूमधाम से मनाया जा रहा है।
-: ये छठ पूजा जरुरी है :- धर्म के लिए नहीं, अपितु.. हम-आप सभी के लिए, जो अपनी जड़ों से कट रहे हैं, अपनी परंपरा, सभ्यता, संस्कृति, परिवार से दूर होते जा रहे है।
-: ये छठ जरुरी है :- उन बेटों के लिए, जिनके घर आने का ये बहाना है।
-: ये छठ जरुरी है :- उन माँ के लिए, जिन्हें अपनी संतान को देखे महीनों हो जाते हैं, उस परिवार के लिये जो आज टुकड़ो में बंट गया है।
-: ये छठ जरुरी है :- उस आजकल की नई बहु/पुतोहु के लिए जिन्हें नहीं पता कि दो कमरों से बड़ा भी घर होता है।
-: ये छठ जरुरी है :- उनके लिए जिन्होंने नदियों को सिर्फ किताबों में ही देखा है।
-: ये छठ जरुरी है :- उस परंपरा को ज़िंदा रखने के लिए जो समानता की वकालत करता है।
-: ये छठ जरुरी है :- जो बताता है कि बिना पुरोहित/ब्राह्मण भी पूजा हो सकती है।
-: ये छठ जरुरी है :- जो सिर्फ उगते सूरज को ही नहीं बल्कि डूबते सूरज को भी प्रणाम करना सिखाता है।
-: ये छठ जरुरी है :- गागल, निम्बू और सुथनी जैसे फलों को जिन्दा रखने के लिए।
-: ये छठ जरुरी है :- सूप और दउरा को बनाने वालों के लिए, ये बताने के लिए कि इस समाज में उनका भी महत्व है।
-: ये छठ जरुरी है :- उन दंभी पुरुषों के लिए जो नारी को कमज़ोर समझते हैं।
-: ये छठ जरुरी है :- भारतीयों के योगदान के लिए।
-: ये छठ जरुरी है :- सांस्कृतिक विरासत और आस्था को बनाये रखने के लिए।
-: ये छठ जरुरी है :- परिवार तथा समाज में एकता एवं एकरूपता के लिए।
!! संयमित एवं संतुलित व्यवहार !!
!! सुखमय जीवन का आधार !!
-: जय छठी मैया :-
ये पंक्तियाँ किसी अधिकारी के वाल से ली गयी है। यदि अच्छी लगे तो कमेंट करें।