शिवहर, बिहार।
ठीक ही कहा जाता है कि जिस राजनीतिक दल में समर्पित एवं निष्ठावान कार्यकर्ता हो उसके उत्तरोत्तर विकास की गति को कोई रोक नही सकता। ऐसी ही भारतीय जनता पार्टी शिवहर की निष्ठावान कार्यकर्ता हैं डॉ नूतन सिंह, जिला मंत्री। जो पहली बार चार दिनों तक चलने वाली छठ महापर्व के अनुष्ठान को धारण करने हेतु अपनी मायके सरूपा बड़हरवा, ढाका, पुर्वी चम्पारण में अपने अति महत्वपूर्ण धार्मिक अनुष्ठान के अवसर पर भी अपने कार्यकर्ता दायित्व का निर्वहन करना नही भूली एवं प्रधानमंत्री जी के 94वा भाग मन की बात कार्यक्रम को सुनना एवं लोगों को सुनाना नही भूली।
अपने मन की बात के प्रसारण मे प्रधानमंत्री जी ने छठ महापर्व की चर्चा करते हुए कहा कि यह पर्व मूलतः प्रकृति के समृद्धि से भी जूड़ा है। यह एक कठीन साधना का पर्व है। उन्होंने ने इस अवसर पर कहा कि आज हम सूर्य को अर्घ्य समर्पित करते हैं। जिनका इस संसार के जीवन मे बहुत बड़ा महत्व है। हमें इससे प्रेरणा लेते हुए सूर्य के प्रकाश को संरक्षित करते हुए सोलर एनर्जी से अपने जीवन में बहुत बड़ा बदलाव ला सकते हैं। प्रधानमंत्री जी ने 31 तारीख को सरदार वल्लभ भाई पटेल जी की जयंती की चर्चा करते हुए कहा हम हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी इस दिन को रन फॉर यूनिटी के रूप में मनाएंगे तथा विश्व को एकता का संदेश भी देंगे। इस अवसर पर इन्होने गांव घर में चल रहे कुटीर उद्योगों की भी चर्चा की तथा कुछ लोगों से सीधे संवाद कर उनका उत्साह वर्द्धन किया।