घोड़ासहन : अनिल कुमार कुशवाहा बने बिहार प्रदेश जनता दल यूनाइटेड (किसान एवं सहकारिता प्रकोष्ठ) के प्रदेश महासचिव


बिहार प्रदेश जनता दल यूनाइटेड (किसान एवं सहकारिता प्रकोष्ठ) का घोड़ासहन के (पत्रकार) अनिल कुमार कुशवाहा को प्रदेश महासचिव मनोनीत किए जाने पर उन्होंने माननीय मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह, संसदीय बोर्ड के राष्ट्रीय अध्यक्ष उपेन्द्र कुशवाहा, प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा,पूर्व विधायक सह किसान एवं सहकारिता प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष रामबालक सिंह जी का बहुत बहुत आभार प्रकट किया हैं। उन्होंने कहा कि जिन्होंने मेरे कार्यशैली को देखते हुए प्रदेश सचिव से प्रदेश महासचिव बना गया हैं। मैं पार्टी के सभी पदाधिकारियों को धन्यवाद देता हूॅं। मैं पार्टी को धारदार बनाने के लिए माननीय मुख्यमंत्री के द्वारा चलाए जा रहे लोककल्याण कारी योजनाओं को कर्मठता के साथ जनता के बीच प्रचार प्रसार करुंगा। बधाई देने वालों में विधायक शालनी मिश्रा, पूर्व मंत्री विरेन्द्र प्रसाद कुशवाहा, जिलाध्यक्ष रत्न सिंह पटेल, प्रदेश महासचिव राम पुकार सिन्हा, प्रदेश सचिव राजकिशोर ठाकुर,भुवन पटेल, मुख्य प्रवक्ता दिनेश चंद्र प्रसाद,कुणाल पटेल, जिला उपाध्यक्ष नरेश कुशवाहा,प्रदेशी कुशवाहा, शिक्षा प्रकोष्ठ के प्रदेश सचिव ई राजेश पांडेय, किसान एवं सहकारिता प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष संजय सिंह, मिडिया प्रभारी अरविंद कुमार तिवारी ,सहित प्रदेश एवं जिला के पदाधिकारियों का नाम सामिल हैं।


Previous Post Next Post