पताही, पूर्वी चम्पारण।
![]() |
घायल थानाध्यक्ष व इलाज के लिए ले जाते लोग |
जिले में शराब कारोबारियों के हौसले इतने बुलंद हैं कि अब थानाध्यक्ष पर ही हमला करने लगे हैं। मामला पूर्वी चम्पारण जिले के पताही थाना का है। जहाँ शराब कारोबारियों ने पताही के थानाध्यक्ष विकाश तिवारी को पीट-पीट कर अधमरा कर दिया तथा खेत में फेंक दिया। बताया जाता है कि थानाध्यक्ष चुलाई शराब की सूचना पर थाना क्षेत्र के महादलित बस्ती धांगड़ टोली में छापेमारी करने पहुंचे थे। जहाँ उलटे उन्ही पर हमला बोल दिया। घायल थानाध्यक्ष को ढाका अस्पताल लाया गया। जहाँ से बेहतर इलाज के लिए मोतिहारी रेफर कर दिया गया। जानकारी के अनुसार उनकी स्थिति चिंताजनक बताई जा रही है। खबर है कि थानाध्यक्ष सिविल ड्रेस में ही छापेमारी करने निकल पड़े थे। वहीं इस घटना में एक चौकीदार के भी घायल होने की सुचना है। मौके पर पकड़ीदयाल डीएसपी दिनेश कुमार पाण्डेय व सिकरहना डीएसपी अस्पताल पहुंच हालात का जायजा लिए।