दिनांक: 01-09-2018 (1)
घोड़ासहन
ईवीएम का प्रयोग लोकतंत्र पर हमला: बहुजन महासभा
षनिवार को घोड़ासहन बाजार के एक निजी विद्यालय परिसर में बहुजन महासभा के तत्वाधान में प्रखंड स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन किया गया। सम्मेलन में कार्यकर्ताओं ने एक स्वर में चुनाव में प्रयोग किए जाने वाले ईवीएम पर पूर्णरूपेण प्रतिबंध लगाने की मांग की। कहा कि इसका विष्वास समाप्त हो गया है। इससे स्वतंत्र व निश्पक्ष चुनाव संभव नही है।
पार्टी के बिहार प्रदेष संघपाल नाथू रवि ने कहा कि सभी विपक्षी पार्टियों द्वारा ईवीएम का विरोध करने के बावजूद 2019 के लोकसभा चुनाव में अगर ईवीएम का प्रयोग किया गया, तो इसे लोकतंत्र पर हमला और देष में गृहयुद्ध का आमंत्रण माना जायेगा। पूर्वी चम्पारण संचालक सिकन्दर भारती ने कहा कि षिक्षा का नीजीकरण कर गरीबों वंचितो के बच्चों को अषिक्षित बेरोजगार और लाचार बनाने के लिए शडयंत्र किया जा रहा है। मौके पर उपस्थित करीब दौ सौ लोगों के बीच संचालन ओमप्रकाष राम जबकि अध्यखता जलेष्वर राम ने की।