!!! पचास हजार श्रद्धालुओं ने अमवा शिवालय में किया जलाभिषेक !!!

दिनांक: 20-08-2018 (2)
घोड़ासहन, मोतिहारी 

पचास हजार श्रद्धालुओं ने अमवा शिवालय में किया जलाभिषेक

सोमवार को प्रखंड छेत्र के पौराणिक अमवा शिवालय में में करीब पचास हजार श्रद्धालुओं ने जलाभिषेक किया। प्रत्येक वर्ष सावन की अंतिम सोमवार को यहां भव्य मेले का आयोजन होता है जहां हजारों की संख्या में श्रद्धालु आते हैं। दो दिवसीय लगने वाले इस मेले में दोनों चम्पारण समेत शिवहर , सीतामढ़ी तथानेपाल के सुदूर छेत्र के लोग भी आते हैं।

                 मेला समिति के अध्यक्ष पृथ्वी नाथ यादव बताते हैं कि यह शिवालय सौ वर्ष पुराना है जहां शिव लिंग दिखाई दिया था। शिव लिंग के प्रति लोगों की इतनी आस्था बढ़ी कि लोग करीब पांच दशकों से यहां जलाभिषेक करने आते हैं। स्थानीय लोगों की माने तो यह किसी शक्ति पीठ से कम नहीं है। पृथ्वी नाथ यादव मंदिर स्थल की विशेषता बताते हुए कहते हैं कि यह मंदिर अरूणा नदी के तट पर हैं। यहां अरूणा नदी एक किलोमीटर तक उत्तरवाहिनी है। पुराणों में किसी भी नदी के उत्तरवाहिनी होने को शुभ माना जाता है। मेले में पुलिसिया व्यवस्था भी चाक चौबंद दिखी।झडौखर थानाध्यक्ष लाल बाबू यादव दल-बल के साथ स्वयं सुरक्षा व्यवस्था की कमान संभाले दिखाई दिए।

Previous Post Next Post