दिनांक: 17-05-2018 (1)
घोड़ासहन (मोतिहारी)
!!! प्राकलन राषि समान नही होने से रोष !!!
घोड़ासहन (मोतिहारी)
!!! प्राकलन राषि समान नही होने से रोष !!!
गुरूवार को वार्ड सदस्य पंच संघ की एक बैठक घोड़ासहन के उदय नगर में आयोजित की गई। जिसकी अध्यक्षता मनोज सिंह तथा संचालन जमालुदिन मिया ने की।
बैठक को संबोधित करते बिहार प्रदेष संयोजक उदय जायसवाल ने कहा कि मुख्यमंत्री ग्रामीण पेयजल निष्चय योजना अंतर्गत प्राकलन में प्रखंड स्तर पर अनियमितता बरती जा रही है। बनकटवा प्रखंड सहित अन्य प्रखंडों में 150 घरों का प्राक्कलन 14 लाख 56 हजार 9 सौ है। जबकि घोड़ासहन प्रखंड का प्राक्कलन राषि 11 लाख 69 हजार है। इसी तरह 200 घरों पर जहां बनकटवा प्रखं डमें 16 लाख 28 हजार 2 सौ रूपये हैं। वहीं घोड़ासहन में मात्र 12 लाख 69 हजार है। दूसरी ओर पानी टंकी टावर स्टैण्ड की उचाई जहां बनकटवा सहित अन्य प्रखंडों में 8 मीटर है, वहीं घोड़ासहन में मात्र 3 मीटर का बना है। जिससे हर घर तक जल पहूँचना संभव नही है। इतना ही नही इसके भी प्राक्कलन में भेदभाव बरता गया है। जहां बनकटवा सहित अन्य प्रखंडों में पानी टंकी स्टैंड के लिए प्राक्कलन राषि जहां 4 लाख 51 हजार 2 सौ है वहीं घोड़ासहन प्रखंड में इसके लिए मात्र 1 लाख 28 हजार 5 सौ प्राक्कलित की जा रही है।
श्री जायसवाल ने कहा कि प्राक्कलन राषि एक समान होना चाहिए। यदि प्राक्कलन राषि में प्रखंडों के साथ इस तरह भेद भाव किया गया तो बिहार प्रदेष वार्ड सदस्य पंच संघ जोरदार आन्दोलन करने के लिए बाध्य होगा।
मौके पर द्वारिका राम, नवी हसन, समत पासवान, रामाधार साह, संजय प्रसाद, अरविन्द कुमार, धर्मेन्द्र कुमार, मदर साह, राजाबाबू कुमार, हरेन्द्र कुमार पंडित सहित दर्जनों वार्ड सदस्य, पंच व ग्रामीण उपस्थित थे।