!!! किसान कल्याण हेतु कर्मशाला का हुआ आयोजन !!!

दिनांक: 02-05-2018 (1)
घोड़ासहन (मोतिहारी)

!!! किसान कल्याण हेतु कर्मशाला का हुआ आयोजन !!!

बुधवार को स्थानीय किसान भवन में कृषि प्रोद्योगिकी प्रबंध अभिकरण के द्वारा कृषकों के कल्याण हेतु एक दिवसीय कर्मशाला का आयोजन किया गय। कर्मशाला का उद्घाटन प्रखंड प्रमुख नागेन्द्र सिंह यादव, उप प्रमुख पति शिव बालक पासवान, कृषि पदाधिकारी शीलानाथ झा, कृषि वैज्ञानिक मनोज कुमार सिंह, राजद के प्रखंड अध्यक्ष महंथ विनोद दास, परदेशी कुशवाहा ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया। कार्यक्रम में उपस्थित प्रखंड भर के किसानों को संबोधित करते हुए कृषि वैज्ञानिक ने किसानों की आय को दोगुनी करने के तरकीब बतायें। किसानों को समेकित कृषि प्रणाली अपनाने की सलाह दी गयी। बताया गया कि किसान रवि एवं खरीफ फसलों के अलावे मछली पालन, मुर्गी पालन, डेरी प्रोजेक्ट आदि के क्षेत्र में भी काम करके आय को दोगुनी कर सकते हैं। किसानों को सलाह दिया गया कि मछली पालन के लिए उपयोगी तालाब के तट पर मुर्गी पालन करें एवं तालाब के तटों पर फलदार पेंड भी लगाये। मौके पर कृषि यंत्रों के डीलर दिनेश सिंह, कृषि सलाहकार ब्रजेश कुमार, पंकज कुमार, संतोष कुमार, हरिनारायण प्रसाद, दिनेश कुमार, सुनील कुमार, सरोज कुमार सिंह समेत सैकड़ों किसान मौजूद थे।
Previous Post Next Post