बर्फीली वादियों सी चली ठंड हवायें

घोड़ासहन



प्रखंड क्षेत्र के सीमावर्ती गाँवों में रविवार की सुबह करीब आठ बजे अचानक घना कोहरा छाने से क्षेत्र में भय का माहौल उत्पन्न हो गया। हुआ यूं कि नेपाल की तरफ से अचानक घना कोहरा आ गया और तापमान काफी नीचे गीर गया और बर्फीली वादियों की तरह ठंड हवायें चलने लगी। सीमावर्ती कोरैया गांव के शिक्षक रामनिवास कुमार ने बताया कि वे सुबह आठ बजे बच्चों को छत पर पढा रहे थे कि अचानक तापमान गिरने लगा और ठंड महसूस होने लगा। देखते ही देखते नेपाल की तरफ से वातावरण में घना कोहरा आने लगा और तेज हवा चलने लगी। शिक्षक ने कहा कि हवा चलने से आँखों में जलन भी महसूस होने
लगा और साँस लेने में भी थोड़ी तकलीफ हो रही थी। यह नजारा केवल कोरैया में ही नहीं बल्कि सीमावर्ती जमुनिया, खररसलवा, झडौखर, श्रीपुर, कवैया, भंगहा, बालापुर आदि में भी देखा गया। इधर लोगों में भय का माहौल व्याप्त हो गया। कई लोग किसी रसायनिक हमले की भी आशंका जता रहे थे। हलाँकि तकरीबन एक घंटे के बाद स्थिति सामान्य हो गयी।
Previous Post Next Post