तामिलनाडू की मुख्यमंत्री जे. जयललिता के निधन से देश को अपूर्णिय क्षति हुई है

दिनांक:- 06-12-2016 (1)
घोडासहन (मोतिहारी)
तामिलनाडू की मुख्यमंत्री जे. जयललिता के निधन से देश को अपूर्णिय क्षति हुई है। अम्मा के नाम से मशहूर जयललिता की आकस्मिक मृत्यु से पुरा देश व्यथित है। देश, कला और खास तौर पर तामिलनाडू पर समर्पित उनका जीवन एक अद्वितीय मिशाल है। अम्मा की मृत्यु से देश की राजनीतिक क्षेत्र मे सुनापन महसुस हो रही है। विशेष रूप से तामिलनाडू को अपूरणीय क्षति हुई है। उक्त बाते युवा रालोसपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष रामपुकार सिन्हा व प्रदेश अध्यक्ष ठाकुर नविन सिंह ने संयुक्त तौर पर कहीं। उन्होने कहा कि अम्मा के रूप में दुनिया से एक सशक्त नारी चली गई। जिनका स्थान हमेशा के लिए रिक्त रह जाएगा। शोक व्यक्त करने वालों में पार्टी के जिलाध्यक्ष अजय कुशवाहा, युवा जिलाध्यक्ष सच्चिदानन्द कुशवाहा, मुकुलचन्द कुशवाहा, अवधेश गुप्ता, रामप्रवेश यादव, धर्मेन्द्र सिन्हा आदि प्रमुख है। उक्त आशय की जानकारी पार्टी के युवा महासचिव सह प्रवक्ता अभिमन्यू यादव ने दी।
Previous Post Next Post