दिनांक:- 25-12-2016(2)
घोडासहन (मोतिहारी)
घोडासहन (मोतिहारी)
नशा मुक्त समाज की परिकल्पना कर शराब बंदी के लिए थानाध्यक्ष अमरेन्द्र कुमार के द्वारा महादलित धांगड़ टोली में जागरूकता अभियान चलाया गया। अभियान में शराब के कुप्रभाव को बताया गया। लोगों को नशा उन्मूलन के प्रति जागरूक करते हुए नशा छोड़ने की अपील की गई। बच्चों के बीच खेल व पाठ्य सामग्री वितरित कर जागरूक बनने को प्रोत्साहित किया गया। थानाध्यक्ष कुमार ने बताया कि लोग अपनी कमाई का पैसा व्यर्थ के नशापान में गवां देते है। नशा करने वाले कभी खुशहाल नही रहते। शराब गरीबों का दूश्मन है। इससे सबसे ज्याता महिलाएं प्रताड़ना का शिकार होती हैं। बच्चों पर भी इसका कुप्रभाव पड़ता है। जागरूक कर ही लोगों को इसके कुप्रभाव से बचा अथवा बचाया जा सकता है। इस अभियान में महिलाओं ने बढ-चढकर हिस्सा लिया।