दिनांक:- 08-12-2016 (2)
घोडासहन (मोतिहारी)
प्रखंड शिक्षक नियोजन ईकाई के द्वारा प्रखंड के 8 शिक्षकों का सामंजन किया गया है। नीरज कुमार व नवीरसूल हुसैन को कन्या मध्य विद्यालय घोडासहन से क्रमशः मध्य विद्यालय समनपुर व बालक मध्य विद्यालय घोडासहन, मो. दाउद को उर्दू उत्क्रमित मघ्य विद्यालय घोडासहन से बालक मध्य विद्यालय घोडासहन, पवन कुमार व तब्बसुम आरा को उत्क्रमित मध्य विद्यालय प्रखंड मुख्यालय से उत्क्रमित मध्य विद्यालय भगवानपुर कोटवा, मो. नौशाद को उत्क्रमित मध्य विद्यालय शेख टोली लौखान से उत्क्रमित मध्य विद्यालय नोनौरा, स्वाती जायसवाल व ज्योति कुमारी को कन्या उत्क्रमित मध्य विद्यालय बरवा कला से क्रमश उत्क्रमित मध्य विद्यालय भगवानपुर कोटवा व बालक मध्य विद्यालय घोडासहन में सामंजन किया गया है। प्रखंड शिक्षक नियोजन ईकाई के सचिव ने शिक्षा सचिव बिहार के पत्रांक 1123 दिनांक 07 अक्टुबर 2016 तथा जिला शिक्षा पदाधिकारी पूर्वी चम्पारण के पत्रांक 2111 दिनांक 23 नवंबर 2016 के आलोक में उक्त सामंजन की है।