भेलवा कोठी को गांधी सर्किट से नही जोडे जाने को लेकर शुरू आमरण अनशन अनुमंडल पदाधिकारी के आश्वासन पर हुआ समाप्त

प्रखंड क्षेत्र के भेलवा सर्किल को गांधी सर्किट से नही जोडे जाने को लेकर पीछले दिनों से शुरू आमरण अनशन आज मंगलवार को समाप्त हो गया। अनुमंडल पदाधिकारी मनोज कुमार रजक ने अनशन पर बैठे ढाका विधान सभा के पूर्व प्रत्याशी राम पुकार सिन्हा व इनके समर्थक डॉ.सुरेश प्रसाद सिंह, दारोगा माझी, हरेन्द्र पंडति, मुकेश कुमार, परमानन्द प्रसाद यादव, रामदेव कुशवाहा को जुस पिलाकर अनशन समाप्त कराया। अनुमंडल पदाधिकारी कुमार ने बताया कि सिकरहना अनुमंडल के बड़हरवा लखनसेन, मधुबनी आश्रम सहित बगही भेलवा के इस स्थल को भी गांधी सर्किट से जोडने के लिए वरीय पदाधिकारी को पत्र लिखा गया है। 
गौरतलब हो कि पूर्वी चम्पारण जिले के 15 स्थानों को गांधी सर्किट से जोडने की खबर पर जहां खुशी जाहिर की गई। वहीं प्रखंड अन्तर्गत भेलवा कोठी को गांधी सर्किट से नही जोडने पर नराजगी जाहिर की गई। ढाका विधान सभा के पूर्व प्रत्याशी राम पुकार सिन्हा ने जिला प्रशासन से भेलवा कोठी को गांधी सर्किट से जोडने की मांग की थी। इधर एआईएसएफ के संगठन के राज्य कोषाध्यक्ष हरेन्द्र कुमार पंडित ने जिलाधिकारी को पत्र सौंपकर पूर्वी चम्पारण जिले के घोडासहन प्रखंड अन्तर्गत भेलवा कोठी गांव को गांधी सर्किट से जोडने की मांग की थी। बताया जाता है कि भेलवा कोठी में चम्पारण सत्याग्रह के समय महात्मा गांधी का पदार्पण हुआ था। जिसकी संपुष्टि करने के लिए आज भी नीलहे के कोठी, नील का हॉज, नील का पेंड, गांधी जी के द्वारा भटिनिया में स्थापित किए गए आश्रम के अवशेष आज भी स्थित है। फिर भी राज्य व केन्द्र सरकार तथा जिला प्रशासन की उदासिनता के कारण भेलवा कोठी आज भी उपेक्षा का शिकार है। इसके लिए आन्दोलन कर गरिमामयी इतिहास लौटाने का आह्वान संगठन की ओर से किया गया था।
अनशन स्थल पर घोडासहन प्रखंड विकास पदाधिकारी अलाउदिन अंसारी, थानाध्यक्ष अमरेन्द्र कुमार, सहित गांधी न्यास समिति के अध्यक्ष चुन्नु सिंह, पूर्व मुखिया त्रिभुवन सिंह, डॉ सच्चिदानन्द कुशवाहा, मदन यादव, बालेश्वर प्रसाद, संजय कुमार, मुन्ना सिंह, भैरव प्रसाद, मुकेश कुमार, अशोक प्रसाद, रामेश्वर यादव, जगदेव साह, राधामोहन यादव सहित दर्जनों लोग उपस्थित थे।

Previous Post Next Post